News

गुरलां ग्राम पंचायतः नवनिर्वाचित सरपंच हिंगलाज कंवर राजावत ने संभाला कार्यभार

सत्यनारायण सेन गुरला


गुरलां। स्थानीय ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच हिंगलाज कंवर राजावत ने सैकड़ों ग्रामीणों और क्षेत्र के प्रमुख प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। समारोह के दौरान उपस्थित जनसमुदाय और अतिथियों ने नई सरपंच का माला पहनाकर व शाल और नव निर्वाचित वार्ड पंचो साफा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस विशेष अवसर पर चन्द्रवीर सिंह पुरावत, महेन्द्र सिंह, नवनिर्वाचित उप सरपंच पिंटू माली, पूर्व सरपंच एवं सरपंच प्रत्याशी व सत्यनारायण शर्मा , अभिमन्यु सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से मोनू सोनी ग्राम विकास अधिकारी (VDO), पूर्व सचिव विनोद सोनी, गुरलां के शेर सिंह और सत्यनारायण सेन सहित प्रमुख नागरिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर नवनिर्वाचित सरपंच को नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच हिंगलाज राजावत ने गांव के चहुंमुखी विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरपंच राजावत ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि गुरलां ग्राम पंचायत में निम्नलिखित कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा:

प्राथमिकता वाले मुख्य कार्य

1 पेयजल व्यवस्थाः गांव के हर घर तक स्वच्छ और नियमित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना।

2 स्वच्छता व सफाईः कचरा प्रबंधन को दुरुस्त कर पूरे पंचायत क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाना।

3 रोड लाइटः ग्रामीण सड़कों और सार्वजनिक चौराहों पर बेहतर रोशनी के लिए नई रोड लाइटें लगवाना।

4 नालियां एवं सड़क निर्माण पर कार्य करेंगे

5 अन्य बुनियादी विकासः ग्रामीणों की मांग के अनुसार अन्य प्रमुख व आवश्यक विकास कार्यों को गति देना।

कार्यभार ग्रहण समारोह के अंत में सभी वार्ड पंच और उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों ने नई सरपंच को ग्राम पंचायत के विकास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button