सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

नारायण लाल गुर्जर
ग्राम पंचायत दहीमथा के राजकीय विद्यालय में छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के गंभीर मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन आखिरकार संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद समाप्त हो गया।
बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उठी इस आवाज में पूर्व सरपंच *प्रभु लाल गुर्जर* सहित सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर न्याय की मांग बुलंद की।
धरना स्थल पर हुई सहमति के अनुसार संबंधित शिक्षक को सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई तथा उनके विरुद्ध पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग पर सहमति बनी।
ग्रामीणों की एकजुटता ने स्पष्ट संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। धरना समाप्त होने के साथ ही ग्रामीणों ने सहयोग करने वाले सभी साथियों, युवाओं एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। यह सिर्फ एक धरना नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए उठी सामूहिक आवाज थी।
बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि, न्याय से कोई समझौता नहीं!











