News

परोपकारिणी सभा अजमेर के मंत्री पहुंचे पाली, 143 वे ऋषि मेला में पधारने का दिया निमंत्रण

Ghevarchand Arya

पाली महर्षि दयानन्द सरस्वती जी महाराज की उतराधिकारी परोपकारिणी सभा अजमेर द्वारा आयोजित हो रहे 143 वे ऋषि मेला का निमंत्रण देने के लिए सभा मंत्री कन्हैयालाल आर्य के नैतृत्व में प्रतिनिधि मंडल का पाली पधारने पर आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य मंत्री विजयराज आर्य कोषाध्यक्ष चन्द्राराम प्रजापत, आर्य वीर दल अध्यक्ष दिलीप परिहार वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल हंस, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रजापत और श्री ऋतमानन्द गुरूकुल विज्ञान आश्रम सेवा समिति मंत्री घेवरचन्द आर्य कोषाध्यक्ष शिवराम प्रजापत विधिक सलाहकार कुन्दन चौहान के नैतृत्व में स्वागत पट्टीका और माल्यार्पण से स्वागत सत्कार कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

सभा मंत्री कन्हैयालाल आर्य ने ऋषि मेले का निमंत्रण देते हुए बताया कि इस बार महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के 143 वे बलिदान दिवस के अवसर पर स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती का बलिदान शताब्दी वर्ष होने के कारण भव्य ऋषि मेला 13, 14, 15 नवम्बर 2026 शुक्र, शनि, रविवार को ऋषि उद्यान, पुष्कर मार्ग, अजमेर में मनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस बार ऋषि मेले में होने वाले सम्मेलन में स्वामी श्रद्धानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि, गुरुकुल परम्परा के पोषक स्वामी श्रद्धानंद का स्वतन्त्रता आन्दोलन में योगदान, महर्षि दयानन्द के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए समकालीन महापुरुषों की दृष्टि से स्वामी श्रद्धानंद, शुद्धि आन्दोलन के कर्णधार स्वामी श्रद्धानंद, स्वामी श्रद्धानंद और महात्मा गांधी, परोपकारिणी सभा और स्वामी श्रद्धानंद, लेखक और वक्ता स्वामी श्रद्धानंद आदि विषयों पर विद्वानों के उद्बोधन होंगे।

इसके अलावा श्री गजानंद आर्य स्मृति वेद गोष्ठी, वेद कण्ठस्य करण प्रतियोगिता, स्वामी श्रद्धानंद के जीवन पर नाटक और प्रदर्शनियां कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही प्रतिवर्ष की भांति इच्छुक व्यक्तियों को वानप्रस्थ एवं संन्यास आश्रम की दीक्षा दी जायेगी । मेले में आर्य जगत के विख्यात प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित आर्य साहित्य एवं उद्यमीयो द्वारा निर्मित यज्ञादि उपकरण भी उचित मुल्य पर मिलेंगे। मेले में आने वाले ऋषि भक्तों के लिए ऋषि उद्यान तथा विभिन्न विद्यालयों, आर्य समाजों एवं धर्मशालाओं में ठहरने और भोजन नास्ते आदि की व्यवस्था सभा कि और से निशुल्क की जाएगी।

उपस्थित सभी आर्यजनो ने ऋषि मेले का निमंत्रण स्वीकार कर अजमेर आने का आश्वासन दिया इस अवसर पर मगाराम आर्य, विजयराज आर्य, शिवराम प्रजापत, घेवरचन्द आर्य, ज्ञानाराम आर्य, कुन्दन चौहान, दिलीप परिहार शंकरलाल हंस, महेंद्र प्रजापत, चन्द्राराम प्रजापत, चम्पालाल आर्य, पुनमचंद वैष्णव, सुर्यादेवी साखला सहित कई आर्य जन मोजूद रहें।

रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

#आर्य_समाज_पाली
#आर्य_वीर_दल_पाली #परोपकारिणी_सभा_अजमेर
#ऋषि_मेला_अजमेर_2026

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button